वरासत करने के लिए लेखपाल ने मांगें 50 हजार-अधिवक्ता-लेखपाल हो गए आमने-सामने

14486

महराजगंज रायबरेली-वरासत के मामले की पैरवी करने गए अधिवक्ता व लेखपाल के बीच विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर मारपीट पर आमादा हो गए । घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल व तहसील के अधिवक्ता आमने हो गए। दोनों की लामबंदी देख उप जिलाधिकारी ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। एसडीएम और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल मामला शांत हो सका। कन्नावा गांव के लेखपाल राहुल वर्मा के पास वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी एक वरासत के मामले की पैरवी करने गए थे पैरवी के दौरान अधिवक्ता से लेखपाल ने ₹50000 की मांग की। अधिवक्ता द्वारा विरोध करने पर लेखपाल झगड़े पर आमादा हो गया। अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी ने बताया कि लेखपाल उनसे उनके मोबाइल से ₹50000 की मांग कर रहा था ना देने पर झगड़ा करने लगा और काम ना करने की धमकी भी दी।उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी की शह पर यहां के लेखपाल बेलगाम हो गए हैं जब तक लेखपाल राहुल वर्मा व संदीप सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तब तक तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।

अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 14.5K views
14.5K views
Click