ब्रम्हा समाज अधिकार रक्षा मंच ने मतदाताओं को किया जागरूक

13032

लालगंज रायबरेली विधानसभा चुनाव में ब्रम्हा समाज अधिकार रक्षा मंच ने मतदाताओं को जागरूक कर शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है जिससे कि एक सुनिश्चित राष्ट्र का निर्माण हो सके। इसी क्रम मे ब्रम्हसमाज अधिकार सक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोबिन्द पाण्डेय ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है कि मतदाता प्रत्याशी से सम्वाद कर उसके विचार जानकर तब चुनाव करे कि विधायक बनाने के बाद जो आपके क्षेत्र की समस्याओं जैसे सडकें, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्कूल, बृ्द्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व विकास से जुडी समस्याओं का समय -समय पर गोष्ठी कर उसका निदान कर सके। श्री पाण्डेय् ने कहा कि जनता किसी के प्रलोभन व भय में न आकर निष्पक्ष एवं कर्मट संघर्सशील विधायक का चयन कर अपने क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके हमारे देश की खूबशूरती है कि आम जनमानस को सरकार चुनने का अधिकार है आप सभी इस अधिकार का शत प्रतिशत उपयोग कर स्वच्छ सुन्दर क्षेत्र एवं प्रदेश बना सकते है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 13K views
13K views
Click