राजातालाब में नेशनल हाइवे 19 पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौत

17963

वाराणसी: राजातालाब (09/03/2022)
राजातालाब में नेशनल हाइवे 19 पर एक बार फिर हादसा हुआ है. जहां लापरवाही पूर्वक ट्रक चालक द्वारा ट्रक के पीछे करते हुए हाईवे के किनारे खड़े मोटरसाइकिल के पीछे जोरदार टक्कर मार दी. घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जिले के राजातालाब थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे 19 एचडीएफ़सी बैंक के समीप खड़े मोटरसाइकिल में एक ट्रक ने बुधवार रात 10:30 बजे जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर राजातालाब थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची. आस पास के दर्जनों लोग भी घटना स्थल पर जमा हो गये. ट्रक में फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मोटरसाइकिल सवार वाराणसी की तरफ से राजातालाब की तरफ आ रहे थे. और राजातालाब में घटनास्थल के पास मोटरसाइकिल रोककर लघुशंका कर रहे थे इसी दौरान ट्रक पीछे करते हुए चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा. सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी. वहीं घटना में रानी बाज़ार निवासी 45 साल के क़ुर्बान अली की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मृतकों का शव

मौके पर पहुँच कर पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी है. राजातालाब थाना थानाध्यक्ष राम आशीष को तहरीर देकर मृतक के साथ आ रहे मोहम्मद इज़हार ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक बिना इंडिकेटर एवं हार्न दिए तेज़ी से ट्रक को पीछे करते हुए यह दुर्घटना हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू की है.

मृतक की पत्नी शबनम का रो रोकर बुरा हाल है मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था जिसके दो बच्चे हैं. 15 वर्ष का लकी व 13 वर्ष की ख़ुशी है।

राजकुमार गुप्ता

👁 18K views
18K views
Click