तहसील रुदौली में उपजा अयोध्या की रुदौली इकाई का हुआ गठन

18965

अयोध्या:———
लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए अब्दुल जब्बार
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन(उपजा)अयोध्या की तहसील रुदौली इकाई का गठन शनिवार को किया गया।
तहसील रूदौली में आयोजित उपजा की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता व जिला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव की उपस्थिति में संगठन का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार तहसील अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध अब्दुल जब्बार एडवोकेट को चुना गया वहीं महामंत्री महामंत्री पद के लिए डॉक्टर मोहम्मद शब्बीर,उपाध्यक्ष संतराम यादव,अनिल मिश्रा साजन,आलम शेख़,विकास वीर यादव,अमरेश यादव व संगठन मंत्री पद के लिए अमरेश यादव उर्फ पप्पू,अलीम ख़ालिब”कशिश”,काज़ी इबाद शकेब,ललित गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के लिये रियाज अंसारी व मीडिया प्रभारी सतीश यादव,अनिल कुमार पांडे व सचिव पद के लिए प्रमोद कुमार विश्वकर्मा,फरहान खान,पवन कुमार,ताहिर रिज़वी,अमहद जिलानी,तौकीर सिद्दीकी व कार्यकारिणी सदस्य मो0 वकास,अमरनाथ व प्रदीप कुमार गुप्ता को चुना गया।इससे पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता व जिला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव का अंगवस्त्र भेंट कर व फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

👁 19K views
19K views
Click