यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

14469

अयोध्या:———–
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री शैलेश पाण्डेय के निर्देशन व पर्वेक्षण में तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री पलाश बंसल के मार्ग दर्शन मे प्रभारी निरीक्षक श्री अरूण प्रताप सिंह थाना कैण्ट मय हमराह के साथ आज दिनांक 25.03.2022 को थाना क्षेत्र कैण्ट जनपद अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत स्थित हेड पोस्ट आफिस तिराहे के पास से समय 12.15 बजे अभियुक्त अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र स्व0 राम बदन निवासी नजीरपुर बलिदान पुरवा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
1. अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र राम बदन निवासी नजीरपुर बलिदान पुरवा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु.अ.स 28/2022 धारा 3 (1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना/जनपद कैण्ट जनपद अयोध्या
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–*
1. उ0नि0 श्री अरुण प्रताप सिह
2. का0 ओम प्रकाश सिह
3. का0 मोहित तेवतिया

👁 14.5K views
14.5K views
Click