दो घरों में लगी आग से गृहस्थी व बाइक जलकर खाक

17995

लालगंज(रायबरेली)सरेनी थाना क्षेत्र मे रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो घरों को अपने आगोश में लेते हुए जलाकर राख कर दिया जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के भक्ता खेड़ा गांव में दोपहर समरजीत पुत्र ननकऊ व ननकऊ पुत्र मनी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई और जिसमें लाखों का नुकसान बताया जाता है!वहीं ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया!ग्राम प्रधान रज्जन लाल की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे लेखपाल अमर सिंह ने मौका मुआयना किया!जिस वक्त घर में आग लगी उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था वहीं आग बुझने के बाद गृह स्वामी जब अपने खेतों से घर पहुंचे और दृश्य देखा तो हैरान हो गए!

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 18K views
18K views
Click