रिलायंस फैक्टरी बिना एनजीटी के एनओसी लिए जला रही प्लास्टिक की बोरियां

18244

हरचंदपुर रायबरेली-कुन्दनगंज की रिलायंस फैक्ट्री में पढ़े लिखे इंजीनियरों द्वारा पुरानी प्लास्टिक की बोरियों को जलाकर हमारे क्षेत्र की वायु को किया जा रहा है दूषित। प्लास्टिक की बोरियों को निरंतर जलाने के कारण निकलने वाली हानिकारक गैसों से पहले से ही क्षेत्र के लोग त्वचा संबंधित व स्वास संबंधित बीमारियों से पीड़ित है उसके बाद भी फैक्ट्री प्रशासन अपनी तानाशाही के दम पर निरंतर क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न किए रहता है। इससे पूर्व जब क्षेत्र के नवजवानों द्वारा इसका विरोध कर फैक्ट्री के खिलाफ धरना दिया गया तब फैक्ट्री ने अपने तानाशाही के दम पर 32 नवयुवकों के ऊपर नामजद मुकदमा दर्ज करवा दिया और झूठे आरोपों में फंसा दिया आखिर तक एमपी बिरला ग्रुप से उत्पन्न होने वालो प्रदूषण से क्षेत्र के लोगो को जूझना पड़ेगा। आखिर कब प्रशासन ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकतों पर अंकुश लगाकर क्षेत्र के लोगो को मौत के मुंह में धकेलने से रोकेगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 18.2K views
18.2K views
Click