नवरात्र पर एण्टी रोमियो टीम ने महिलाओं की सुरक्षा की

14025

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में* आज दिनांक 02.04.2022 को जनपद प्रतापगढ़ में नवरात्रि के अवसर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष दल (एण्टी रोमियो टीम) द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के स्कूलों, कॉलेजों, शॉपिंग मॉल व भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं चौराहों तथा मन्दिरों के आस-पास छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चेकिंग की गयी, तथा महिलाओं/बालिकाओं घरेलु हिंसा उत्पीड़न अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महिला सशक्तिकरण, महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्प लाइन @wpl1090, @112UttarPradesh, 181, 1098 तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया एवं सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया ।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 14K views
14K views
Click