स्वच्छता मिशन को ठेंगा दिखाता पिंक शौचालय

12343

शौचालय बना शोपीस सालों से जडा ताला

लालगंज(रायबरेली)!स्वच्छता मिशन के अंतर्गत मिले धन का निकायों में व्यापक स्तर पर दुरुपयोग किया गया!सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भले ही कराया गया लेकिन उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। बानगी के तौर पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र के संत नगर स्थित डलमऊ बाईपास के निकट बने पिंक शौचालय को देखा जा सकता है।लगभग चार साल हो गया लेकिन अभी तक ताला नहीं खुला।इसके अलावा भी अलग-अलग स्थानों पर बने शौचालय शोपीस बने हैं।नगर पंचायत लालगंज में लाखों रुपये खर्च कर बना पिंक शौचालय धूल खा रहा है और महिलाओं के लिए बना पिंक शौचालय लगभग चार साल से तालों से जकड़ा है! ईओ लालगंज से फोन पर सम्पर्क नहीं हो सका जिससे कारण नहीं पता चला सका।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 12.3K views
12.3K views
Click