आग की चपेट में जल गए सैकड़ों पेड़

5002

रायबरेली- जगह-जगह आग लगने की घटनाएं आम हो रही है। आग बुझाने के लिए जहां आम लोगों के साथ-साथ फायर कर्मी भी कमर कसे हुए हैं वही शहर का एक ऐसा इलाका है जहां पर पिछले 1 हफ्ते से आग लगी हुई है। लेकिन किसी भी जिम्मेदार का उस तरफ ध्यान नहीं गया है। तस्वीर में जो स्थान दिख रहा है वह मामा चौराहे के पास ओवर ब्रिज के निकट का है। जहां पर बीते 1 हफ्ते पहले किसी अराजक तत्व द्वारा आग लगा दी गई थी जिसके कारण खरपतवार तो जल ही रहा है साथ में लगभग सैकड़ों की संख्या में हरे पेड़ भी झुलस गए हैं।फिलहाल इस तरफ किसी जिम्मेदार का ध्यान ना जाने कारण बचे हुए पेड़ों पर भी संकट गहराया हुआ है। अगर जल्द ही इस आज तक काबू नहीं पाया गया तो बचे हुए आसपास के पेड़ भी उसकी चपेट में आकर जल सकते हैं

रविन्द्र सिंह रिपोर्ट

👁 5K views
5K views
Click