तो लक्ज़री फोर व्हीलर से बकरियों को चुरा ले गए चोर

13040

बेखौफ चोर बकरियों को गाडी मे भरकर हुए फरार

लालगंज रायबरेली-लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलौली मजरे पलिया बिरसिंहपुर मे बकरी चोरों का आतंक जहां पर बीती रात लक्ज़री फोर व्हीलर से आए चोरों ने घर के बाहर बंधी दो बकरियों पर किया हाथ साफ जानकारी के अनुसार ग्राम बेलौली के रहने वाले गंगा चरन यादव ने बताया है कि उनके घर के बाहर बकरियां बंधी थी लगभग 12:30 बजे के वक्त चार पहिया से आए चोरों ने उनके दरवाजे बंधी बकरियों को कार के अंदर भर लिया जैसे उनको गाड़ी की आवाज सुनाई दी उन्होंने शोर मचाया तभी आसपास के लोगों वहां पर पहुंचकर गाड़ी का पीछा किया पर बेखौफ चोर भागने में कामयाब रहे बकरियों की कीमत लगभग 12 से 15 हजार रुपए बताई जा रही है। चोरी की घटना की सूचना लालगंज कोतवाली पुलिस को दी गई।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 13K views
13K views
Click