नकल विहीन परीक्षा करवाने की खुली पोल, खुलेआम बेख़ौफ़ छात्राएं कर रही नकल

20069

रायबरेली –जनपद में भले ही नकल विहीन परीक्षा कराने का जिम्मेदार दावा कर रहे हैं किंतु बोर्ड परीक्षा की पोल जिले में एक वायरल वीडियो ने खोल कर रख दी हैं ,बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड की ही प्रैक्टिकल परीक्षा हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थी दे रहे हैं आपको बताते चले सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित लहुरे पुर पटेल शिक्षा सदन इंटर कालेज में स्कूल के ही कुछ छात्राओं को खुलेआम स्कूल के जिम्मेदारों द्वारा नकल करवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं

कि छात्राएं बेख़ौफ़ धड़ल्ले से नकल कर रहीं हैं इस पूरे मामले में प्रेक्टिकल के नाम पर स्कूल प्रशासन द्वारा अवैध वसूली कि भी बात सामने आ रही है फिलहाल रिपोर्ट्स टुडे नेटवर्क इसकी पुष्टि नही करता है पर अब देखने वाली बात ये होंगीं इस वायरल विडियो पर उच्च अधिकारी क्या कार्यवाही करते भी हैं या नही ये तो आने वाला समय ही बताएगा ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 20.1K views
20.1K views
Click