जनपद के थाना मांधाता से उ0नि0 श्री मो0 इबरार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के सरैया पुल चौराहा के पास से एक व्यक्ति राजीव सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र अनिल प्रताप सिंह निवासी उड़ीडीह थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 मिस कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
राजीव सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र अनिल प्रताप सिंह निवासी उड़ीडीह थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़।
*बरामदगी-* 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 मिस कारतूस 12 बोर।
*पुलिस टीम-* उ0नि0 श्री मो0 इबरार मय हमराह थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा
अवैध तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
👁 15.1K views
15.1K views
Click


