पूर्व चेयरमैन के आवास पर शिष्टाचार भेंट किया – दिनेश प्रताप सिंह

7013

लालगंज रायबरेली बैसवारा क्षेत्र के प्रसिद्ध विद्यालय बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज के जनक एवं नगर पंचायत लालगंज के पूर्व चेयरमैन श्री सुरेश नारायण सिंह बच्चा बाबू व बीएमपीएस के प्रबंध निदेशक सुनील सिंह व उनके पारिवारिक जनों के साथ उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) दिनेश प्रताप सिंह। मंत्री जी ने पूर्व चेयरमैन श्री बच्चा बाबू जी की स्वास्थ्य की कुशल क्षेम पूछते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही वहां आयोजित चाय पार्टी में शिरकत की।इस अवसर पर बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज के प्रधानाचार्य नरेन्द्र बहादुर सिंह,भवानी प्रसाद श्रीवास्तव,इंद्रेश बाजपेई,बबलू सिंह,सिद्धार्थ सिंह,शान्तनु सिंह आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 7K views
7K views
Click