पुलिस महकमे की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन

10937

अयोध्या:———
(तथा कच्ची शराब व दो रुपए की भांग की पुड़िया की जबरदस्त हो रही सप्लाई)
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
जनपद अयोध्या के थाना तारुन अंतर्गत पुलिस चौकी रामपुर भगन में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है अवैध खनन करने वाले जेसीबी मालिकों की माफियागिरी का बोलबाला है। क्षेत्र के कुछ लोग नाम ना छापने की शर्त पर बताया की जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली की आवाज से दिनभर खेती किसानी करने के बाद में रात का सोना भी दुश्वार बना हुआ है और दिन का आलम यह है कि कि रास्ते पर इतनी मिट्टी उड़ रही है चलना भी दुश्वार हो गया है अभी हाल ही में हुई बूंदाबांदी से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त हो गया था उसी बी जे सी बी मालिकों द्वारा पुलिस से मिलकर अवैध खनन का कार्य कराया जा रहा था सूचना देने पर पुलिस तो पहुंचती है जेसीबी भी पकड़ के ले जाती है लेकिन कार्रवाई सुन्य कर दी जाती है रोड पर गिरी मिट्टी का से बाइक से निकलना भी दुर्लभ बना हुआ । 14 मई को भी रामपुर भगन चरावां मार्ग पर सतना मोड़ के पास जेसीबी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली फर्राटे के साथ चल रही हैं जिसकी दूरी चौकी रामपुर भगन पुलिस से महज २ किलोमीटर है पुलिस का मुक दर्शक बना रहना जनता के बीच में एक कौतूहल का विषय है अब देखते हैं प्रशासन अपनी तरफ से क्या कार्रवाई करता है। इसी के अलावा क्षेत्र में अवैध कारोबार निरंतर बढ़ता जा रहा है गाजा की सप्लाई तथा दो रुपए में पानवा परचून की दुकान पर भांग की पुलिया बिक रही है जिसकी जानकारी पुलिस को भी है लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस की मिलीभगत से उक्त व्यापारी युवा वर्ग के लोगों को ₹2 में भांग देकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं भांग की पुडि़या में यह भी लिखा होता है की आयुर्वेदिक औषधि है। इसका उपयोग करने से युवा वर्ग जहां बर्बादी की कगार पर पहुंच रहा है वही पान वा परचून की दुकान पर बिकने वाली यह है पुडिया युवा वर्ग ज्यादा प्रयोग कर रहा है। मामले की जानकारी करने पर एसडीएम बीकापुर ने बताया कि यदि इस तरह का कोई मामला प्रकाश में आता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में ना तो जेसीबी चलने दी जाएगी ना अवैध खनन होने दिया जाएगा और ना ही भांग की पुडिया को बेचने दिया जाएगा। यदि ऐसा कोई व्यक्ति इस अवैध कारोबार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस अपने तरीके से दंडात्मक कार्रवाई करेगी। जिले की आबकारी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहा।

👁 10.9K views
10.9K views
Click