रायबरेली-बांग्लादेश के रेल मंत्री नूरुल इस्लाम आज रायबरेली पहुंचेंगे। नूरुल इस्लाम यहां लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री का अवलोकन करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान वह कुछ डब्बों का ऑर्डर भी दे सकते हैं। नूरुल इस्लाम दोपहर लगभग बारह बजे रेल कोच फैक्ट्री पहुंचेंगे। यहां डेलीगेशन के साथ पहुंच रहे बंगला देश के रेलमंत्री मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री देखने के बाद तैयार डब्बों का भी अवलोकन करेंगे। इस दौरान मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री पर बनाई गई फ़िल्म भी उन्हें दिखाई जाएगी। दोपहर का भोजन अधिकारियों के साथ करने के बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे वापस रवाना हो जाएंगे।
👁 11.6K views
11.6K views
Click


