अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक संपन्न

12264

पूर्व सैनिकों की हर समस्या का होगा समाधान-राकेश
लालगंज रायबरेली अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद रायबरेली द्वारा मासिक बैठक का आयोजन बाबी गेस्ट हाउस लालगंज में किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषदें रायबरेली के जिला अध्यक्ष राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में गुजरात में आयोजित सम्मेलन में पहुंचकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को अवगत कराया और पूर्व सैनिकों को हो रही दिक्कत व सुविधाओं को लेकर के विस्तृत चर्चा की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया श्री सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक को किसी भी प्रकार के किसी विभाग में कोई दिक्कत नहीं होगी उनकी हर समस्या को निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक देश सेवा करने के बाद जब अपने घर वापस आते हैं तो उनको अनेकों दिक्कतें होती हैं उनकी सभी की दिक्कतों का निराकरण के लिए ही यह संगठन बनाया गया है संगठन के हर महीने एक मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें पूर्व सैनिक उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याएं संगठन को अवगत कराते हैं जिसे संगठन द्वारा उनकी हर समस्या को निराकरण कराया जाता है आज मासिक बैठक में कई पूर्व सैनिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर राजेश सिंह फौजी, कोषा अध्यक्ष चंद्रमोहन शुक्ला, कैप्टन हंस बहादुर सिंह ,कैप्टन रमेश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह ,नीरज सिंह ,सुशील कुमार बाजपेई, शिव धाम सिंह, सुरेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह ,योगेंद्र सिंह ,अनुज सिंह, शिव प्रकाश द्विवेदी, आदि सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 12.3K views
12.3K views
Click