तरौजा में हर्षोल्लास से निकाली गई भगवान विष्णु की पालकी

16236
IMG-20200313-WA0348

घर-घर घुमाई गई पालकी, भगवान के जयकारों से गूंज उठा गांव

हरिओम मिश्रा

रायबरेली।  शिवगढ़ क्षेत्र के तरौंजा गांव में होली के  चौथे दिन होने वाले ऐतिहासिक होलिकोत्सव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गत वर्षो की भांति आयोजित  होलिकोत्सव में भगवान विष्णु की पालकी निकाल कर घर-घर घुमाई गई। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे भगवान के जयकारों से समूचा तरौंजा गांव गूंज उठा। होलिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ गांव में बांदा-बहराइच हाईवे किनारे स्थित दुर्बलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना से किया गया तत्पश्चात भगवान की पालकी निकाली गई। ढोलक की थाप  फगवा गीत गा रहे धांवरिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। रात में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शाम 6 बजे शुरू हुआ होलिकोत्सव रात एक बजे तक चला। आधुनिकता के चकाचौंध भरे दौर में जहां एक तरफ संस्कृति विलुप्त होती जा रही है वहीं दूसरी ओर शिवगढ़ ब्लाक का तरौंजा गांव आज भी भारतीय सभ्यता का परिचायक बना हुआ है। खासकर गांव के वरिष्ठ जनों ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि अगर आप अपनी संस्कृति से दूर भागोगे तो आने वाली पीढ़ियों को आपको ही जवाब देना होगा कि आपने संस्कृति को बचाने के लिए क्या किया।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस के जवान रात भर तैनात रहे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष राकेश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

👁 16.2K views
16.2K views
Click