एसएसपी शैलेश पांडेय ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए किया खुद ही फूट पेट्रोलिंग

18918

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
खबर राम नगरी अयोध्या से है जहां पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसएसपी शैलेश पांडे ने खुद फूट पेट्रोलिंग अपने मातहतों के साथ किया ।
बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया पैदल गश्त।
इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम,सौह्रर्द बनाए रखने हेतु व जनता से अपील,भ्रामक खबरो पोस्ट पर न दे ध्यान, किसी भी धर्म के प्रति न करे अमर्यादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट अग्रसारित करने से पहले रखे ध्यान।
इस दौरान एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाने वाले जाति धर्म मजहब के खिलाफ टीका टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है, गलत कृत्य करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

👁 18.9K views
18.9K views
Click