कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के रामजन्मभूमि व रामलला सदन में किए दर्शन पूजन

10367

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह आज सुबह अयोध्या पहुंचे। वे सर्वप्रथम राम जन्मभूमि परिसर में जाकर भगवान राम लला का दर्शन पूजन किये।इसके उपरांत नवनिर्मित रामलला सदन मंदिर में भी दर्शन पूजन कर मंदिर के महंत जगतगुरु डॉक्टर राघवाचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किए।
बताते चलें कि गत 5 जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या में आगमन था। लेकिन सांसद बृजभूषण सिंह के विरोध के चलते उन्होंने अपनी हार मान ली और अयोध्या आगमन निरस्त कर दिया था।
सांसद बृजभूषण सिंह मनसे प्रमुख राज ठाकरे का विरोध कर रहे थे। क्योंकि राज ठाकरे और उनके पार्टी के लोगों ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को मारा पीटा था। उनका अपमान किया था। इसी के चलते सांसद बृजभूषण सिंह उनका विरोध कर रहे थे।
इस दौरान सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि दर्शन का प्रोग्राम 5 जून को ही प्रस्तावित था। लेकिन उस दिन हम मात्र हनुमानगढ़ी का ही दर्शन कर सके थे। आज आकर राम जन्मभूमि में भगवान का दर्शन किया। साथ ही नव निर्मित रामलला सदन जोकि दक्षिण शैली में बनी है। वहां पर भी दर्शन पूजन किया गया। इसके अलावा मंदिर के महंत जगद्गुरु राघवाचार्य, जगतगुरु राम दिनेशआचार्य, बड़ा भक्त मंदिर के महंत अवधेश कुमार दास और श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से मिलकर आशीर्वाद लिया गया।
इस दौरान सांसद बृजभूषण सिंह का अयोध्या के साधु संतों ने स्वागत सत्कार कर अपना आशीर्वाद प्रदान की।
इस मौके पर मुन्ना सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, पीआरओ सोनू सिंह, जेडी सिंह, पहलवान हेमंतदास, पहलवान राजेशदास , पहलवान मणिरामदास सहित अन्य संत महंत आदि मौजूद रहे।

👁 10.4K views
10.4K views
Click