नरैनी विधायक का मोबाइल नम्बर ब्लैक लिस्ट में डालना खान अधिकारी का पड़ा महँगा, शिकायत पर बदलें गए खनन अधिकारी ।
बांदा– नरैनी विधायक ओममणि वर्मा का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाला खान अधिकारी को महंगा पड़ा। विधायक ने मामले को जिला प्रतिनिधि की बैठक में दो दिन डीएम अनुराग पटेल के सामने रखा था। उनकी शिकायत पर खान अधिकारी दिनेश कुमार का लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह आगरा से खान अधिकारी अर्जुन कुमार का स्थानांतरण बांदा किया गया है। बता दें कि बीते माह अवैध खनन और परिवहन पर नकेल न कस पाने पर खान अधिकारी सौरभ गुप्ता का निलंबन हुआ था। नए खान अधिकारी सोमवार को चार्ज संभाल सकते हैं। रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी
मोबाइल नम्बर ब्लैकलिस्ट में डालना पड़ा महँगा खान अधिकारी को
👁 15.2K views
15.2K views
Click


