लालगंजःरायबरेली-मंदिर दर्शन करने के लिए घर से निकले वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि पूरे अजबी मजरे ऐहार गांव निवासी दीनानाथ यादव (75) मंगलवार की सुबह लगभग 3बजे अपने घर से बालेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए निकले थे जहां स्थित तालाब में हाथ पैर धोते समय अचानक वह पानी में जा गिरे। अंधेरा होने के चलते लोगों की नजर इस ओर नहीं गई। लेकिन दोपहर लगभग 2:30 बजे जब उनका शव पानी के ऊपर उतराया तो लोगों ने शव को देखा। मामले की जानकारी मिलते ही लोगों ने इस बात की जानकारी दीनानाथ यादव के परिजनों तथा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दो पुत्र भोला यादव तथा राधा कृष्ण तथा दो पुत्रियों रमा तथा मनोरमा का पिता था। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
मंदिर दर्शन को घर से निकले वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत
👁 20.1K views
20.1K views
Click


