खेत में गिरे बिजली का तार से किसान की मौत
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र के बोदहरी गांव में बीती रात 9.30 बजे खेत में सिंचाई को जा रहे 45 वर्षीय किसान अनंत राम साहू की दर्दनाक मौत हो गई है। विद्युत विभाग यदि समय से जीत जाता और गिरे हुए विद्युत वायर को जोड़ देता तो शायद इस तरह की घटना ना घटित हो पाती लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान कोअपनी जान से हाथ धोना पड़ा बताया जाता है कि मृतक अनंत राम( 45)रात में अपने खेत जा रहा था व्हा पर बिजली का तार टूट कर गिरा था उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मृतक किसान के 04 बच्चे है। घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते किसान की मौत
👁 25.1K views
25.1K views
Click


