तीन दिन बाद गंगा में डूबे युवक का मिला शव
लालगंज रायबरेली। रालपुर गंगा घाट में गंगा स्नान के दौरान रविवार को युवक डूब गया लगातार खोजबीन शुरू रही तीसरे दिन मंगलवार को डूबे युवक को गेगासो गंगा घाट के समीप से एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव खोज निकाला है। मौके पर शासन-प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
गौरतलब है कि ठकुराइनगंज मजरे रालपुर का अनुज पासवान पुत्र कमलेश पासवान रविवार को रालपुर गंगा घाट गंगा स्नान करने गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चले जाने के चलते डूब गया था । गंगा में डूबे युवक की खोजबीन के लिए एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने गोताखोरों सहित एनडीआरएफ की टीम लगाई थी ।तीन दिन के बाद खोजी टीमों को सफलता मिली और उन्होंने गेगासो गंगा घाट के पास से शव को खोज निकाला है। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव मिलने से जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली है ,वहीं परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
रालपुर गंगा नदी में डूबे युवक का शव गेगासो गंगाघाट में मिला
👁 16K views
16K views
Click


