मवेशी चराने गए युवक पर हमला

21874

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
बीकापुर तहसील क्षेत्र के चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के भरहू खाता चौरे बाजार गांव में मवेशी चराने गए 18 वर्षीय युवक पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना कारित करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना का कारण पता नहीं चल सका। घायल युवक काफी समय तक बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा रहा। खेत को गए ग्रामीणों द्वारा युवक को बेहोशी की हालत में लहूलुहान देखकर उसके घर पर सूचना दी गई। घायल युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। घटना रविवार शाम की बताई जाती है

👁 21.9K views
21.9K views
Click