दबंग ने 15 वर्ष पुराने लगे खड़जे को उखाड़ फेंका

20734

अयोध्या:————
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
यह मामला कहीं और का नहीं जनपद के चर्चित थाना इनायतनगर अंतर्गत हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा रेवना पूरे तारापति गोसाई के पुरवा का है।
जहां के दबंग निवासी रामकलप पुत्र रामयज्ञ गोस्वामी ने अपने दबंगई के बल पर लगभग 10 मीटर खंडजे को उखाड़ कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।जहाँ पर सूचना उपरांत मौके पर पहुंची डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी ने कड़ी फटकार लगाते हुए खड़ंजे को न उखाड़ने की हिदायत दी ।वही रास्ता अवरुद्ध होने की स्थिति में ग्राम निवासी संदीप कुमार पुत्र राघव राम गोस्वामी ने दिनांक 29/7/2022 लिखित शिकायती पत्र देते हुए
उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी से दबंग व्यक्ति के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की जोकि सरकारी सम्पति का नुकसान ही नहीं किया आवागमन को भी अवरुद्ध कर दियाा है।वहीं दूसरी तरफ हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी के द्वारा कोई ठोस कदम ना उठाते हुए मामले पर हिला हवाली करते हुए उल्टा प्रार्थी व पास पडोस के लोगों को फर्जी मुकदमे में फसाने की दी धमकी
जहाँ पर सूचना उपरांत पहुंचे मीडिया कर्मी के सामने दर्जनो ग्रमीणो ने लगाया बड़ा अरोप
वही मिडिया कर्मी के द्वारा प्रधान महोदय से जानकारी लेने पर प्रधान ने बताया की गलत तरीके से उखाडा गया है जिसकी सिकायत की गयी है।
अब देखने की बात है कि ऐसे दबंग व्यक्ति के ऊपर जिला प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है या फिर मामले पर लीपापोती की कार्यवाही की जाती हैैैै।

👁 20.7K views
20.7K views
Click