नहर में दिखी युवक की लाश, फैली सनसनी

23692

प्रतापगढ़ : जेठवारा कानूपुर से सई नदी तक जाने वाली नहर में रविवार सुबह थाना जेठवारा के मिश्रपुर तौरौल में एक लाश तैरती हुई पानी के बेग के साथ आगे बढ़ रही थी पानी में तैरती हुई लाश पर जब लोगों की नजर पड़ी तो नहर किनारे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई लोग काफी दूर तक लाश के साथ नहर किनारे चले लेकिन किसी ने तथा लाश को निकालने की हिम्मत नहीं जुटाई वही ग्रामीणों ने जेठवारा क्षेत्र के पुलिस को सूचना दी इसके बाद मौके पर दो सिपाही पहुंचे लेकिन उसके बाद भी लाश तैरते हुए आगे की तरफ बढ़ गई

लोगो की माने तो शव फूला हुआ था पानी में तैरती लाश पर जब लोगों की नजर गई नहर पुल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाश को पुलिसकर्मियों ने भी देखा, लेकिन वे देखने के बाद भी अनजान बन गये लाश को नहर में तैरता देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कयास लगाये जा रहे हैं कि युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया हालांकि खबर लिखे जाने तक शव नहर से नहीं निकाला जा सका रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 23.7K views
23.7K views
Click