महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के पूरे रानी मजरे ओथी गांव के पास गोवंश के कटे हुए अवशेष मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पशु चिकित्सक की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खोद अवशेषों को जमीन में दफन कराया वहीं एसपी ने भी मौके पर पहुंच घटना का निरीक्षण किया है।
बताते चले की मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी मजरे ओथीं गांव के पास स्थित गंदा नाला के किनारे ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष देखें। गौवन्शो के अवशेष मिलने पर ग्राम प्रधान सुनील मौर्य ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस एवं पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेश चंद्र द्वारा गोवंश के अवशेषों को पोस्टमार्टम के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर जमीन में दफन करवा दिया।अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट
👁 14.2K views
14.2K views
Click


