प्रतापगढ़। वरिष्ठ प्रबन्धक प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 शाखा प्रतापगढ़ ने अवगत कराया है कि एक मुश्त समाधान योजना की समाप्ती की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2022 है जिसमें कृषकों को 30 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की ब्याज में छूट प्रदान की जा रही है। उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक राम हर्ष प्रसाद ने बताया है कि सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 की जनपद प्रतापगढ़ की शाखायें-प्रतापगढ़, कुण्डा, लालगंज अझारा, पट्टी व रानीगंज के कृषकों को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ दिया जा रहा है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि ऋण न अदा करने एवं एक मुश्त समाधान योजना का लाभ न लेने वाले कृषकों पर नीलामी/कुर्की/वारण्ट की कार्यवाही 30 सितम्बर 2022 के बाद की जायेगी।
रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा
एक मुश्त समाधान योजना 30 सितम्बर तक लागू, किसान उठाये लाभ
👁 24.7K views
24.7K views
Click


