जिलाधिकारी ने केक काटकर 5 बच्चियों का मनाया जन्मदिन

35228

रविवार को 5बच्चियों का हुआ था जन्म
रिपोर्ट: पुष्पराज कश्यप चित्रकूट
चित्रकूट : जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने जिला अस्पताल पहुंचकर दिनांक 11 तारीख(रविवार) को पांच बच्चियों के जन्म लेने पर उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर एवं उपहार देकर हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। जिलाधिकारी ने सभी माताओं से कहा कि बच्चियों को खूब पढ़ाई लिखाई कराएं किसी प्रकार का उनके साथ विभेद न करें शासन द्वारा कन्याओं के पैदा होने से लेकर पढ़ाई लिखाई एवं शादी-विवाह तक की योजनाएं संचालित करके धनराशि दी जा रही है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार, समाज सेवी पंकज अग्रवाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

👁 35.2K views
35.2K views
Click