जान का दुश्मन बना एकतरफा प्यार, SP से न्याय की गुहार

13088

रायबरेली। जहां उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा का दम भर रहे हैं। वहीं युवतियों और महिलाओं पर यौन शोषण और छेड़छाड़ से संबंधित मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ताजा मामला बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र बदई का पुरवा निवासी सोनू विश्वकर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा की आरोपी युवक द्वारा फेसबुक पर फेंक आईडी बनाकर फेसबुक पर फोटो डालकर सोशल मीडिया के जरिए मुझे बदनाम कर रहा है।

सोशल मीडिया पर मुझे अपनी पत्नी बताता है और मेरे पापा और मुझे जान से मारने की धमकी देता है। जिसकी शिकायत मैंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आज पापा की साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ,जिस पर एसपी साहब ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 13.1K views
13.1K views
Click