धरती के भगवान के ऊपर युवकों ने लगाया मारपीट का आरोप

22671

डलमऊ रायबरेली

मेडिकल परीक्षण के लिए गए युवकों को डॉक्टर ने पीटा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की बदसलूकी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है चिकित्सा की हर घटना के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद सिंंह चौहान चिकित्सक के कमी का हवाला देते हुए बचाव के लिए सामने खड़े हो जाते हैं इससे पूर्व कई घटनाओं को अंजाम दे चुके चिकित्सक के हालात अब नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं जिस पर किसी भी मरीज के साथ बदसलूकी करना मारना पीटना उनकी आदत में शामिल होता जा रहा है घटना बुधवार को लड़ाई झगड़े के मामले में बंधक बनाए गए मारुत श्रीवास्तव पुत्र अनिल श्रीवास्तव निवासी चौहट्टा व आरिफ पुत्र मंजूर निवासी मियां टोला को डलमऊ पुलिस द्वारा निरुद्ध कर चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ भेजा गया जहां स्वास्थ्य परीक्षण की आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दोनों युवकों को कमरा बंद करके पिटाई कर दी इस दौरान चिकित्सक नेे पुलिसकर्मियों से दोनों अभियुक्तों को मारने की बात कही जिस पर पुलिसकर्मियों ने स्पष्ट मना कर दिया कि हमें मारने पीटने का कोई अधिकार नहीं है हम ऐसा नहीं कर सकते हैं इस पर चिकित्सक ने स्वयं उठकर कमरा बंद कर लिया और दोनों युवकों के साथ एक-एक कर पिटाई कर दी इस प्रकरण पर चिकित्सा प्रभारी डॉ विनोद चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 22.7K views
22.7K views
Click