बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी समेत लाखों रुपए के जेवर लूटकर हुए फरार

24129

हरचंदपुर रायबरेली- हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अचलेश्वर रहवां से दुकान बंद करके घर जा रहे सर्राफ़ा से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी समेत लाखों रुपए के जेवर लूट कर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की,
थाने के पारा गांव का रहने वाला अश्वनी पुत्र रामकिशोर अचलेश्वर स्थित बाजार में ज्वेलर्स की दुकान चलाता है बुधवार को देर शाम जैसे ही वह दुकान बंद कर घर के लिए निकला तभी बाजार से कुछ दूरी पर पारा गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर युवक से नगदी और सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए घटना के बाद पीड़ित युवक दहशत में आ गया दहशत के मारे वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है फिर हाल पीड़ित युवक का कहना है कि ₹30000 नगद के साथ लगभग 4 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर बदमाशों ने लूट लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सुरेश रिपोर्ट

👁 24.1K views
24.1K views
Click