प्रधानमंत्री के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा

19075

महराजगंज, रायबरेली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह,मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा अपने समर्थकों के साथ कस्बे में पहुंचकर झाडू़ लगातें हुए नगर के लोगो को सफाई के प्रति जागरूक किया।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे नगर पंचायत में सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सुबह लोकसभा संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों, सभासदों व अन्य लोगों ने दानेश्ववर मन्दिर सहित नगर के विभिन्न वार्डो में पहुंचकर झाड़ू लगाते हुए नगर को स्वच्छ रखने का सन्देश दिया।

श्री साहू ने कहा कि साफ सफाई रखने से लोगो के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। गन्दगी के कारण अनेंकों बीमारियां व संक्रमण फैलने का भय रहता है। अपने घर के साथ साथ आस पास के स्थानों पर भी सफाई रखना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, एमडी पासी, विनीत वैश्य, शक्ति रस्तोगी, धर्मेंद्र वर्मा, विकास लोधी,शिवम मिश्रा,अरविंद सिंह,शेर बहादु सिंह,शिवरमन प्रताप सिंह,रवितोष त्रिपाठी, श्याम लाल साहू सहित अन्य सभासद व अन्य लोगों ने सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान में भाग लिया।

👁 19.1K views
19.1K views
Click