डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में 7 साल की मासूम लड़की से रेप

चचेरे भाई ने दिया रेप की घटना का अंजाम

डलमऊ-डलमऊ पुलिस पूरी तरह से पुलिसिंग व्यवस्था संभालने में नाकामयाब हो चुकी है किसी भी घटना को पहले छुपाने की कोशिश की जाती है जिससे अपराध तो बढ़ ही रहे हैं साथ में समाज में भय भी फैल रहा है। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का पूरे जबर का है जहां पर 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप हुआ है। रेप का अंजाम चचेरे भाई ने दिया है बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरे जबर घोरवारा चौकी में लगता है और इस चौकी के हालात भगवान भरोसे ही हैं ना ही इलाके में समुचित गश्त नहीं की जाती है और ना ही जिम्मेदारी तय है गैर जिम्मेदार पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की भद्द पिटवाने में लगे हुए हैं। मासूम बच्ची के साथ हुए रेप के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ऐसा कभी ऐसा घटनाक्रम गांव के इर्द-गिर्द नहीं हुआ है। सवाल 112 कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियों पर भी उठ रहे हैं कि वह कैसी पेट्रोलिंग करते हैं।

घटनाओं से थर्रा गया है डलमऊ क्षेत्र
हत्या,बलात्कार,लूट, चोरी जैसी वारदातों से समूचा डलमऊ क्षेत्र भरा गया है इसकी जवाबदेही डलमऊ कोतवाल व सर्किल अफसर को है लेकिन गैर जिम्मेदार अधिकारी अपने बयानों से विख्यात हो रहे हैं मीडिया के समक्ष वह ऐसी ऐसी बातें सामने रखते हैं जिसका कोई अता पता ही नहीं है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक रायबरेली को गैर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कम से कम अपराध में हो रही बढ़ोतरी में कमी आए।गस्त के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाए अगर ऐसे हालात पर रहेंगे तो आम जनमानस का क्या होगा वह भी खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाना बेहद जरूरी हो गया है।
👁 13K views
13K views
Click