घर से नाराज एक युवक ने विषाक्त खा लिया

29075

महराजगंज रायबरेली..घर से नाराज एक युवक ने विषाक्त खा लिया जिसके चलते उसकी हालत नाजुक हो गयी। जानकारी होते ही परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव की है। सुबह किसी बात से नाराज हो अमित कुमार (35) पुत्र कालिका प्रसाद ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गयी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज किया और गम्भीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।रिपोर्ट -अशोक यादव एडवोकेट

👁 29.1K views
29.1K views
Click