दुकान में सेंधमारी कर दर्जन भर मोबाइल उड़ा ले गए चोर

22849

लालगंज:रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र बेखौफ चोरों का आतंक लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार में सेंध लगा दर्जनों मोबाइल पार कर लिए। घटना को लेकर पीडि़त ने पुलिस में तहरीर दी है।

पीडि़त ने बताया कि दोसडका एनएच 232 फतेहपुर मार्ग पर अजय मोबाइल शाप की दुकान है। रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। लेकिन, गुरुवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो दुकान खोलने के बाद अंदर से पीछे की दीवार टूटी हुई दिखी। जिसको देखकर उसके होश उड़ गए।

राजकुमार पुत्र गुरुप्रसाद ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 26 कीपैड मोबाइल 25 चार्जर 20 डाटा केबिल 9 मेमोरी कार्ड लगभग 50 हजार रुपए किमत का सामान चोर पार कर दिया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत पत्र दिया।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 22.8K views
22.8K views
Click