RAJASTHAN CRISIS: सीएम गहलोत गुट के 83 विधायकों का इस्तीफा

24533
rajasthan crisis

RAJASTHAN CRISIS: राजस्थान में बड़ा राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। गहलोत गुट के 83 विधायकों ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। सीएम अशोक गहलोत गुट के सभी विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

RAJASTHAN CRISIS: राजस्थान में बड़ा सियासी संकट उत्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने साफ कर दिया है कि उन्हें राजस्थान में सचिन पायलट को सत्ता सौंपना मंजूर नहीं। कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए गहलोत गुट के सभी विधायकों ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। गहलोत गुट के सभी विधायक स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंपने पहुंच गए। इस बीच खुद स्पीकर सीपी जोशी के भी इस्तीफे की खबर सामने आ रही है।

RAJASTHAN CRISIS: राजस्थान सरकार में मंत्री और गहलोत के करीबी प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहाकि सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए अध्यक्ष के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनसे सलाह लिए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं।

खाचरियावास ने 92 विधायकों के इस्तीफे की बात कही है। बताया जा रहा है कि अभी तक 83 विधायकों ने इस्ताफे सौंप दिए हैं।

RAJASTHAN CRISIS: बता दें कि रविवार शाम सीएम अशोक गहलोत के घर पर विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसके लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक बनाकर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रभारी अजय माकन को जयपुर भेजा गया था। विधायक दल की बैठक में विधायकों को यह प्रस्ताव पारित करने को कहा गया था कि आलाकमान नए मुख्यमंत्री का फैसला करेगा।

RAJASTHAN CRISIS: बताया जा रहा है कि हाईकमान ने सचिन पायलट को सीएम पद सौंपने का मन बना लिया है और अशोक गहलोत को यह मंजूर नहीं है। उनका कहना है कि हाईकमान ने उनकी राय नहीं ली।

RAJASTHAN CRISIS: इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन, सचिन पायलट और करीब दो दर्जन विधायक अशोक गहलोत के घर पहुंच चुके थे। लेकिन गहलोत गुट के विधायक बैठक में नहीं पहुंचे। इस बीच विधायक दल की बैठक को रद कर दिया गया। अब राजस्थान की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह देखना अब और भी अधिक दिलचस्प हो गया है।

👁 24.5K views
24.5K views
Click