200 बच्चों को निशुल्क नोटबुक वितरण नोटबुक निर्माता स्टूडियस के माध्यम से बच्चों को दी गई कॉपी व पेन

28237

हरचंदपुर रायबरेली– स्टूडियस नोटबुक के जरिए निम्न तबके से आने वाले 200 स्कूली बच्चों को निशुल्क कॉपी व पेन वितरित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी जगन्नाथ भदोरिया के द्वारा बच्चों को कॉपी पेन देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यही नहीं इस मौके पर स्टूडियस कंपनी के मैनेजर मयंक बाजपेई व धनंजय सोनकर भी मौजूद रहे उन्होंने बच्चों से कहा यदि उन्हें पढ़ाई से संबंधित कोई भी दिक्कत होती हैतो उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 9621500003 जरूरतमंद बच्चों को वह निशुल्क स्टेशनरी का सामान मुहैया कराते हैं जो उनकी प्राथमिकता है तथा समाज के लिए एक कोशिश भी है। इस मौके पर माध्यमिक स्कूल गोपालगंज हरचंदपुर के 200 बच्चों को कॉपी पेन वितरित करने का काम किया गया और भविष्य में भी सहायता करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया उनकी कंपनी विद्यार्थियों के लिए उच्च क्वालिटी के रजिस्टर, कॉपी, डायरी समेत अन्य जरूरत के स्टेशनरी सामान का निर्माण करते हैं। इसके लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज में यह संदेश दिया जाता है कि निम्न तबके से आने वाले छात्र भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें उनका समग्र विकास हो इसके लिए यह छोटी सी कोशिश है।

👁 28.2K views
28.2K views
Click