संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी

25583

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे दरोगिन मजरे लोदीपुर उतरावां गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव निवासी ललित (25) वर्ष ने सोमवार की बीती रात कमरे में पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। इससे पहले उसने कमरे के दरवाजे को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर रखा था। सुबह उठने पर पिता रमेश को जानकारी हुई तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला और उसे फंदा काटकर नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि जरूरी लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 25.6K views
25.6K views
Click