गंगा नदी में अब नही गिरेगा गन्दे नाले का पानी, चैयरमैन ने की नेक पहल

32986

डलमऊ रायबरेली

नगर पंचायत डलमऊ के अंतर्गत मोहल्ला खटिकाना की मलिन बस्ती में निवास करने वाले नगर पंचायत वासियों को अब गंदे नाले की गंदगी से निजात मिलेगी उक्त नाले से कस्बे का गंदा पानी डलमऊ के सड़क घाट के करीब जाकर गंगा के पवित्र जल में मिलकर भी दूषित करता था। जिसको लेकर काफी दिनों से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रयासरत थे कि किसी तरीके से गंगा नदी में गिरने वाले गंदे नाले को रोका जा सके काफी अथक प्रयास के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत उक्त नाले की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को अध्यक्ष के द्वारा नाले के निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस नाले के निर्माण हो जाने से मोहल्ला खिटकाना के मलिन बस्ती में निवास करने वाले नगर पंचायत वासियों को गंदगी से निजात मिल सकेगी और वही गंगा नदी में गिरने वाले दूषित जल को भी रोका जा सकेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि नगर पंचायत के विकास के लिए अन्य बहुत सी योजनाएं प्रस्तावित हैं। जल्द ही उन पर भी काम शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ वरिष्ठ लिपिक सोहराब अली सतीश जायसवाल सभासद नीलू सोनकर विक्रम सोनकर शैलेश मिश्रा मनोज पांडे, हुकुम शुक्ला मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 33K views
33K views
Click