कोरोना को हराने में जुटे योद्धाओं का तालीट… थाली और शंख बजाकर किया स्वागत

17683
IMG-20200322-WA0771

रायबरेली। देश में पैर पसार चुके कोरोना को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर समूचा देश एकजुट हो गया। समूचे देश में किए गए जनता कर्फ्यू की जबरदस्त सफलता और देशवासियों को कोरोना वायरस से बचाने में जुटे चिकित्सकों, स्वास्थ्य सैनिकों, सुरक्षा कर्मियों

सफाई कर्मियों एवं शासन-प्रशासन और मीडिया कर्मियों के जज्बे को सलूट करते हुए ग्रामीणों ने  उनके सम्मान में अपने घरों में ताली और थाली एवं शंख बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विदित हो कि कोरोना वायरस खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं का घंटी, ताली शंख बजाकर स्वागत किया गया।

जैसे शाम के 5 बजे वैसे ही घर की महिलाएं युवा, बच्चे बुजुर्ग छत,आगन,और दरवाजे आ गए और घंटी, थाली, शंख बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं का स्वागत किया जिसमे बैैंती,देहली,दहिगावा , भवानीगढ़ ,शिवगढ़ कसना शिवली,देहली सहित ग्राम पंचायतों में गजब का उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कोरोना को हराना है देशवासियों को बचाना है।

👁 17.7K views
17.7K views
Click