मुलायम सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा

29005

अयोध्या। अयोध्या राम की नगरी अयोध्या बाई पास रोड स्थित रौनक रेस्टोरेंट में ओबीसी महासभा के अध्यक्ष पूर्व प्रधान पवन यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन किया गया आज श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे लेकिन हम लोग लोगों के बीच में हमेशा बने रहेंगे उनके पद चिन्हों पर चलकर विपक्ष की ओर से मजबूती से खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर ओबीसी सभा, किसान यूनियन राजनैतिक ईकाई अयोध्या के अध्यक्ष अरविंद यादव, ओबीसी महासभा अध्यक्ष पूर्व प्रधान पवन यादव, मकरू यादव, राजमणि यादव,ब्रजेश कुमार यादव,वीरेंद्र,रामजतन, राम चरण,राम नाथ यादव,झुराई चौधरी भावी पार्षद पद प्रत्याशी मुकेश यादव अमर साहनी दीपचंद साहनी रामकृपाल यादव के साथ तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे ।

रिपोर्ट-संजय यादव /मनोज कुमार तिवारी

👁 29K views
29K views
Click