श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

32784

प्रतापगढ़। मांधाता बाजार में स्थित भट्टनगर के हरि शंकर भट्ट के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया श्रीमद् भागवत कथा 2 नवंबर से प्रारंभ होकर 9 नवंबर तक चलेगी।

संगीतमायी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश यात्रा मांधाता बाजार से पुलिस प्रशासन व गाजे बाजे के साथ जेठवारा रोड स्थित बीर मान बाबा धाम अमैया मऊ से शांतनु महराज की तपोस्थली हनुमान मंदिर पर पहुंची इस बीच भजनों पर भक्त थिरकते हुए नजर आए।

मंदिर में पूजन अर्चन कर कलश यात्रा वापस अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची इस बीच वृंदावन से आए कथा व्यास भूपेंद्र मिश्र जी महाराज ने प्रभावी मंत्रोच्चारण के साथ पूजन सम्पन्न कराया। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने कथा व्यास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के मुख्य यजमान हरि शंकर भट्ट व उनकी धर्म पत्नी साथ मौजूद रही।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 32.8K views
32.8K views
Click