चोरों का हब बना डलमऊ, नहीं थम रही चोरी की घटनाएं

28518

डलमऊ रायबरेली
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं पिछले दो-तीन महीनों से डलमऊ क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से यह साबित हो रहा है कि डलमऊ पुलिस के प्रति चोरों के अंदर कोई खौफ नहीं रहा चोरों के हौसले बुलंद देख क्षेत्र के लोगों में खौफ भरा हुआ है चोरी की घटनाओं के चलते एक मामला सोमवार को डलमऊ कोतवाली के सूबेदार पुरवा मजरे बरारा बुजुर्ग निवासी संजय पुत्र अमरपाल ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि 26 जनवरी की शाम लगभग 6:00 बजे मोटरसाइकिल से दीन गंज बाजार गया था मोटरसाइकिल GJ 01 ML 7854 को बाजार के पास खड़ी कर सामान लेने लगा पीड़ित जब सामान लेकर वापस लौटा तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल गायब थी पीड़ित ने तत्काल डायल 112 को फोन से सूचना दी पीड़ित ने बताया कि सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 के सिपाहियों ने खोजबीन शुरू की काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिली ।

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 28.5K views
28.5K views
Click