हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – इंदौरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंदर राजन विजयी

16964
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - इंदौरा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – इंदौरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंदर राजन विजयी घोषित किए गए।

हिमाचल की आरक्षित इंदौरा सीट को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सीधा मुकाबला है। बीजेपी जहां अपने सिटिंग एमएलए रीता देवी पर भरोसा कर रही है, वहीं कांग्रेस ने नया कैंडिडेट मलेंदर राजन को चुनाव में उतारा है। उधर आप ने जगदीश सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

इंदौरा सीट पर बीजेपी जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। वहीं बीते 15 सालों से हार रही कांग्रेस इस सीट को जीतने के लिए बेताब है। मगर अबकी बार आम आदमी पार्टी के चुनाव रण में उतरने से मामला उलझ गया है। एक ओर बीजेपी को जहां सीट रिपीट करने में मुश्किलें दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के लिए खाता खोलना आसान नहीं है। उधर, आप अपने प्रत्याशी जगदीश सिंह को लेकर आश्वस्त नज़र रही है।

बता दें कि इंदौरा असेंबली सीट पर साल 2017 में कुल 81,876 मतदाता थे। इनमें से 41,380 पुरुष वोटर थे। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 39,496 थी। वहीं बीते 5 सालों में यहां के वोटरों की संख्या में वृद्धि हुई है। यहां मतदाताओं की संख्या अब 86 हजार के करीब है।

साल 2017 के चुनाव की बात करें तो बीजेपी की रीता देवी ने 48.80 फीसदी वोट पाकर जीत हासिल की थी। रीता ने कांग्रेसी उम्मीदवार कमल किशोर को 1095 मतों से पराजित किया। था। रीता को 29,213 वोट मिले थे। कांग्रेस कैंडिडेट कमल किशोर को 46.97 फीसदी वोट मिले थे। कमल किशोर को 28,118 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे बसपा के सुशील कुमार को 1.59 प्रतिशत मत मिले थे।

वर्ष 2012 असेंबली चुनाव में इंदौरा सीट से इंडिपेंडेंट कैंडीडेट मनोहर धीमान विजयी हुए थे। मनोहर ने 7,369 मतों से जीत हासिल की थी। मनोहर धीमान ने कांग्रेसी उम्मीदवार कमल किशोर को हराकर विजय हासिल की थी। विजयी उम्मीदवार मनोहर धीमान को 21,424 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर को 14,055 वोट मिले थे।

अब बात करते हैं इंदौरा विधानसभा के वोटरों की—यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 94 हजार 41 है.

कुल मतदाता____94,041
पुरूष मतदाता___48,742
महिला मतदाता-__44,501
अब एक नज़र डालते हैं आरक्षित इंदौरा सीट के प्रत्याशियों की खूबियों पर…

इंदौरा सीट के प्रत्याशियों की खूबियां

बीजेपी कैंडिडेट रीता देवी

बीजेपी की मौजूदा विधायक
पार्टी और सरकार का आशीर्वाद
क्षेत्रीय जनता में गहरी पैठ

कांग्रेस प्रत्याशी मलेंदर राजन

क्षेत्रीय जनता में काफी लोकप्रिय
जुझारू और संघर्षशील नेता

आप उम्मीदवार जगदीश सिंह
स्थानीय जनता से जुड़ाव
संघर्षशील और कर्मठ कार्यकर्ता

गौर करें तो इस बार के चुनाव में स्थानीय मुद्दे निर्णायक भूमिका में होंगे। ऐसे में जनता का विश्वास जीतने के लिए सभी उम्मीदवार लोकल समस्याओं को दूर करने को लेकर लंबे-चौड़े आश्वासन दे रहे हैं।

बता दें कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में खनन एक बड़ा मुद्दा है। यहां की जनता नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। पंजाब से सटे इस विधानसभा क्षेत्र के लोग काफी समय से मिनी सचिवालय निर्माण की मांग कर रहे हैं। वहीं बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर जनता वर्षों से परेशानी झेल रही है। वहीं लड़किय़ों की शिक्षा के लिए यहां पर अच्छे कॉलेज नहीं हैं।

👁 17K views
17K views
Click