हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – पालमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडीडेट आशीष बुटैल जीते

14490
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - पालमपुर विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – पालमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडीडेट आशीष बुटैल जीते।

हिमाचल विधानसभा चुनाव की पालमपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी की जंग क बीच आप ने प्रत्याशी उतार कर चुनाव को रोचक बना दिया है। कांग्रेस ने आशीष बुटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने त्रिलोक कपूर को मुकाबले में खड़ा किया है। अबकी बार आम आदमी पार्टी ने संजय भारद्वाज को चुनावी बिसात पर उतार कर इलेक्शन को दिलचस्प बना दिया है।

गौर करें तो साल 2017 में पालमपुर विधानसभा सीट पर कुल 47.92 प्रतिशत मत पड़े थे। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार आशीष बुटेल ने भारतीय जनता पार्टी के इन्दू गोस्वामी को 4,324 मतों से परास्त किया था। आशीष बुटेल को 24,252 वोट मिले थे। जो कुल वोटों का 48.1 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट इंदू गोस्वामी को 19,928 मत मिले थे। जो कुल वोटों का 39.09 प्रतिशत था।

इससे पहले वर्ष 2012 के चुनाव परिणाम पर नज़र दौड़ाएं तो कांग्रेस के बृज बिहारी लाल बुटेल ने 9,029 मतों से जीत हासिल की थी। बुटेल को 23,341 वोट मिले थे, जो कुल पड़े वोटों का 49.99 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे परवीन कुमार को 14,312 वोट मिले थे, जो कुल पड़े मतों का 30.65 प्रतिशत रहा।

अब बात पालमपुर विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या की। पालमपुर सीट पर मौजूदा समय में कुल मतदाताओं की तादाद 78,449 है। जिनमें से पुरुष वोटरों की संख्या 40,057 है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 38,392 है।

पालमपुर विधानसभा सीटों पर मतदाता
कुल मतदाता – 78,449
पुरुष मतदाता – 40,057
महिला मतदाता – 38,392

पालमपुर विधानसभा सीट के इतिहास पर गौर करें तो यहां पर कांग्रेस कई बार चुनाव जीत चुकी है। वहीं बीजेपी ने यहां से तीन बार चुनाव जीता है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी यहां पहली बार चुनाव लड़ रही है।
अब एक नज़र डालते हैं पालमपुर असेंबली सीट के रणबांकुरों की ताकत पर…

पालमपुर असेंबली सीट के रणबांकुरों की ताक़त

कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल
सिटिंग एमएमले हैं आशीष बुटेल
पिता बृज बिहारी बुटेल की मिली विरासत
स्थानीय इलाके में जनता में लोकप्रिय

बीजेपी उम्मीदवार त्रिलोक कपूर
बीजेपी के राज्य स्तरीय नेता
काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय

आप कैंडीडेट संजय भारद्वाज
संजय भारद्वाज हैं जुझारू कार्यकर्ता
तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं क्षेत्र में

बात अब पालमपुर असेंबली सीट के जातीय समीकरण की तो, पालमपुर सीट पर सबसे ज्यादा ब्राह्माण, राजपूत और पिछड़ा वर्ग के वोटर्स शामिल आते हैं। पुरुष और महिला दोनों ही वोटर इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

पालमपुर वैसे तो चाय की बागवानी के लिए प्रसिद्ध है। फिर पर्यटन की दृष्टि से इलाके का समुचित विकास नहीं हो पाया है। इसको लेकर जनता में निराशा है। वहीं यहां की यहां की मुख्य समस्या पार्किंग को लेकर है। कई चुनावों से पार्किंग को लेकर लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, मगर वे वायदों से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर सड़क सुविधा भी बेहतर नहीं है। ऐसे में लोगों को सफर के दौरान भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस तरह से देखा जाए तो विपक्षी दलों के लिए कांग्रेस के खाते में रही पालमपुर सीट पर आशीष बुटेल को हराना आसान नहीं हैं। एक तो आशीष बुटेल मौजूदा विधायक हैं और लोगों के बीच ख़ासे पॉपुलर हैं। वहीं उनके पिता बृज बिहारी बुटेल पांच बार एमएलए रह चुके हैं। ये विरासत आशीष पटेल के साथ है। हालांकि बीजेपी और आप दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

👁 14.5K views
14.5K views
Click