हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – सुलह विधानसभा सीट भाजपा के कब्जे में

26264
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - सुलह विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – सुलह विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में

हिमाचल असेंबली चुनाव में सुलह सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। बीजेपी विपिन परमार ने चुनाव जीता है। कांग्रेस ने जगदीश सिपहिया को उम्मीदवार बनाया है। उधर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रविंद्र सिंह को टिकट देकरमुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।

बता दें कि बीजेपी मौजूदा एमएलए और असेंबली स्पीकर विपिन सिंह परमार की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस अपने  कैंडिडेट जगदीश सिपहिया को चुनाव में उतार कर जीत के सपने सजो रही है। वहीं आप को भरोसा है कि उनके उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब होंगे।

अब एक नज़र डालते हैं सुलह विधानसभा सीट के मतदाताओं की तादाद पर…

यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,06,976 है। इनमें से पुरुष वोटरों की संख्या 53,846 है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 53,130 है।

सुलह असेंबली सीट पर मतदाताओं की संख्या

कुल मतदाताओं की संख्या – 1,06,976

पुरुष वोटरों की संख्या – 53,846

महिला वोटरों की संख्या – 53,130

साल 2017 विधानसभा चुनाव में सुलह सीट पर जनता ने बीजेपी के विपिन सिंह परमार को विधायक बनाया था। विपिन सिंह को 38,173 वोट मिले थे। वहींदूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार जगजीवन पाल को महज 27,882 वोट मिला था।

वर्ष 2012 असेंबली चुनाव में सुलह सीट से कांग्रेस जीती थी। कांग्रेस प्रत्याशी जगजीवन पाल ने बीजेपी उम्मीदवार विपिन परमार को हराया था। इस चुनाव में जगजीवन पाल को 32,105 वोट मिला था, जो कुल वोटों का 51.36 फीसदी था। वहीं बीजेपी के विपिन सिंह परमार को 27,677 वोट मिले थे, जो 44.28 फीसदी था।

अब एक नज़र सुलह असेंबली सीट के प्रत्याशियों के बारे में …

सुलह असेंबली सीट के प्रत्याशियों की ताकत

 

बीजेपी कैंडिडेट विपिन सिंह परमार

मौजूदा विधायक हैं विपिन सिंह परमार

विधानसभा स्पीकर है विपिन

जनता के बीच ख़ासे लोकप्रिय

 

कांग्रेस कैंडीडेट जगदीश सिपहिया

कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रहे

स्थानीय मुद्दों को लेकर संजीदा

लोगों के बीच लोकप्रिय हैं सिपहिया

 

आप प्रत्याशी रविंद्र सिंह

आप के जुझारू और कर्मठ नेता

सामाजिक मुद्दों को लेकर संजीदा

गौर करें तो सुलहविधानसभा सीट के वोटरों की ये विशेषता है कि ये चुनाव में विधायक बदलने में विश्वास रखते हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के विपिन सिंह परमार ने जीत हासिल की थी। इस सीट को हमेशा ही वीआईपी सीट माना जाता रहा है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार दो बार इलेक्शन जीते थे।

सुलह विधानसभा क्षेत्र ओबीसी बहुल क्षेत्र है। इस सीट पर 40 फीसदी ओबीसी मतदाता हैं। इसके साथ ही यहां पर राजपूत वोटर और अनूसूचित जाति-जनजाति के मतदाता भी निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

👁 26.3K views
26.3K views
Click