किसान जागरूकता गोष्ठी व मेले का आयोजन

23193

लालगंज (रायबरेली)। सरेनी।किसानों की समस्याओं को लेकर एक किसान जागरूकता गोष्ठी ब्लाक मुख्यालय परिसर में आयोजित की गई जिसमें कृषि विभाग में कार्यरत सचिव नीलम बाजपेयी ने किसानों की रबी की फसल की बुवाई व उसकी तैयारियों के संबंध में किसानों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस साल अति वर्षा के चलते किसानों की खरीफ की फसल बर्बाद हो चुकी है।रही सही कसर अवारा पशु पूरा कर रहे हैं।उन्होंने सभी से समय से जुताई व बुवाई करने की अपील की।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।इसमें 50% सब्सिडी दी जायेगी।उन्होंने सभी से खरीफ की भरपायी रबी में करने का भी आवाहन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रामू सिंह,रामकुमार लोधी,आनन्द वर्मा, सर्वेश कुरील, रघुवीर सिंह, सर्वेश पासवान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 23.2K views
23.2K views
Click