मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत कल

26462

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बी०डी० गुप्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि जो 9 नवंबर से 11 तक लघु आपराधिक वादों (Petty Offences) हेतु आज 11 नवंबर को अन्तिम विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिसमें 1296 वादों के सापेक्ष 221 लघु वादों का निस्तारण किया गया एवं कल 12नवंबर शनिवार को मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से कमलेश कच्छल, जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय में एवं बाह्य न्यायालय अतर्रा व बबेरु के साथ तहसील मुख्यालयों में किया जायेगा।

12 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वैवाहिक प्रकरण तथा बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबिल नेटवर्क संबंधी वाद, आयकर व अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित वाद, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस से संबंधित वाद, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से संबंधित वाद, राजस्व / चकबन्दी / श्रम वाद, शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद, आर्बीटेशन वाद तथा यातायात सम्बंधी ई चालानों का निस्तारण वादकारियों के समझौते/सहमति / संस्वीकृति के आधार पर किये जाएंगे।

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

👁 26.5K views
26.5K views
Click